मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 सितंबर को करेंगे बस्तर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ

रायपुर _ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ निवेश और रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में बस्तर का सर्वांगीण विकास हमेशा अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित न रखकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण से भी जोड़ना है, ताकि बस्तर का विकास सामाजिक उन्नति का आधार बने।

इस पहल से बस्तर में न केवल नए उद्योग स्थापित होंगे और व्यापक रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि विकास का लाभ सीधे स्थानीय समुदायों तक पहुँचे और वे इस प्रगति यात्रा के सक्रिय सहभागी बनें।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।