छत्तीसगढ़ी कलाकार उर्वशी साहू की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, घायल

भिलाई : दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आयी है , जहा ग्राम औंधी में आज छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकार उर्वशी साहू की कार सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। जानकारी के मुताबिक सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को ठोकर मार दी ठोकर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे अलग हो गए ।

इधर ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गयी और उसमे आग भी लग गयी । वही दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी पहुंच गए और फायरब्रिगेड को भी मौके पर भेजा गया वही कार में फंसे लोगो को तत्काल वंहा ने निकला गया और उन्हें अस्पताल भिजवाया गया । दूसरी ओर ट्रक में लगे आग पर अग्निशमन के दस्ते ने काबू पा लिया ।

बतादे की इस सड़क हादसे में उर्वशी साहू घायल हो गयी है । जानकारी अनुसार पता चला है की अब उर्वशी जी खतरे से बाहर है , वही उनके कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है, उनके सिर में गंभीर चोटे आयी है। बतादे की उर्वशी साहू अपनी इनोवा कार में रायपुर से भिलाई जा रही थी ,इसी दौरान ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गयी । गौरतलब है की इस घटना में अभी तक कोई जन हानि नहीं हुई है। वही इस मामले की जाँच भिलाई पुलिस कर रही है । बतादे की उर्वशी साहू छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं दुर्ग नगर निगम में स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर भी है।

 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।