छत्तीसगढ़ : 10वीं और 12वीं बोर्ड में किया टॉप, रिजल्ट हुआ जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ( CG Result 2022 ) जारी कर दिया गया है।  स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड पर दिए गए अपने रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। सीजी बोर्ड के छात्र सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर कर रिजल्ट चेक कर सकते है ।

10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की व आशानुरूप नतीजे प्राप्त न कर सके विद्यार्थीयों को भी जमकर मेहनत करने का दिया संदेश।

10वीं 12वीं में किया टॉप 

शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। राज्य शिक्षा मंत्री के साथ बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।  10वीं में रायगढ़ से सुमन पटेल ने और 12वीं में से के रितेश कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ में टॉप किया है। बता दे की इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 81.15 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.03% रहा है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।