छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने दी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजेन्द्र व्यास को श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजेन्द्र व्यास को दी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव ; छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा आज राजनांदगांव के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक अमृत संदेश के जिला ब्यूरो प्रमुख स्वर्गीय श्री राजेन्द्र व्यास की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने लखोली स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर स्वर्गीय श्री व्यास के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नित्या कृषि केन्द्र एवं रत्ना कृषि केन्द्र “सील” किया कीटनाशी अधिनियम के नियमों का उल्लंघन

यह भी पढ़े; ➡️ पाटन के लाडले विधायक माननीय श्री ‘भूपेश बघेल’ तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते हुए भी मगरघटा–परसदा पुल बनवाने में रहे असफल.?

उपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री राजेन्द्र व्यास ने निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़े ; परिवहन विभाग ने जारी की “फर्जी ई-चालान लिंक”, व्हाट्सएप और एसएमएस पर सावधान रहने एडवाइजरी

जिले के युवाओं के लिए “माय भारत” पंजीयन अभियान और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित

इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भी स्वर्गीय श्री राजेन्द्र व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।