Cg24News-R :- छत्तीसगढ़ कलार समाज जिला दुर्ग की सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह।छत्तीसगढ़ कलार समाज जिला दुर्ग द्वारा 22 जून दिन रविवार को सुबह 11 बजे से सिन्हा सामाजिक भवन पाटन में सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है समारोह का मुख्यातिथि छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा होंगे एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ कलार समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश सिन्हा करेंगे विशेष अतिथि दीपक कुमार सिन्हा (प्रांतीय संरक्षक), रखी राम सिन्हा (प्रांतीय महामंत्री), बिसंभर सिन्हा (प्रांतीय कोषाध्यक्ष), भोजराम डड़सेना (प्रांतीय सलाहकार), भुनेश्वर सिन्हा (जिला संरक्षक), किरण सिन्हा (प्रांतीय संरक्षक महिला मंच), प्रमिला सिन्हा (प्रांतीय अध्यक्ष महिला मंच), त्रिवेणी सिन्हा (प्रांतीय महामंत्री महिला मंच), संजू सिन्हा (प्रांतीय कोषाध्यक्ष महिला मंच) एवं प्रांतीय युवा मंच अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारी तथा दुर्ग, भिलाई, पाटन, धमधा मंडल के सभी मंडलेश्वर व पदाधिकारी होंगे कार्यक्रम में समाज के मेधावी प्रतिभावान छात्रों का सम्मान एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वजातीय का सम्मान किया जाएगा तथा पारिवारिक एवं सामाजिक आवेदनों पर चर्चा एवं निराकरण किया जायेगा व 5 बजे कार्यक्रम का आभार एवं समापन होगा उक्त जानकारी आयोजक समिति व ग्राम निपानी सिन्हा समाज के युवा साथी हेमंत सिन्हा एवं निलेश सिन्हा के द्वारा दिया गया ।