छत्तीसगढ़ में हुआ मौसम का बदलाव, सुबह से छाया बादल इन जिलों में होगी बारिश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में दोबारा मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बता दे की दक्षिण से आने वाली नम हवाओं के चलते प्रदेश के कई शहरों के तापमान गिरावट दर्ज की गई है। और दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभवना जताई गई है। वहीं साथ ही यह भी कहा है कि कुछ जिलों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम से आने वाली हवा का दबाव कम हो रहा है और दक्षिण से आने वाले नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा का दबाव बढ़ रहा है, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल पा रही है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के कई हिस्सों में सुबह से बादल छाया हुआ है। बादल छाए रहने के चलते अब ये संभावना जताई जा रही है कि कभी भी बारिश हो सकती है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर लगातार जारी है। वहीं, मौसम विभाग ने बीते दिनों प्रदेश के 19 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की थी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।