* स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओटेबंद मंडल में “गांव चलो अभियान” के तहत
* ग्राम राहुद में भाजपा का जनसंपर्क, दी विकास योजनाओं जानकारी ‘घर-घर विकास” के साथ मजबूत किए संगठन के जमीनी आधार…
राहुद (ओटेबंद), 12 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल ओटेबंद द्वारा “गांव चलो अभियान” के तहत ग्राम राहुद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में संगठन की जड़ों को मजबूत करने तथा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अभियान का उद्देश्य “गाँव-गाँव विकास, घर-घर विश्वास” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला मंत्री युवा मोर्चा देवेंद्र साहू एवं ओटेबंद मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष तुलसी राम साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक गांव और बस्ती तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।
👉बालोद क्षेत्र में रिपोर्टर की आवश्यकता है संपर्क करें 7000170507, 9406414023
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से ही सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ आम नागरिकों तक सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष नेमचंद साहू, प्रदीप साहू, डीलेन्द्र कुमार साहू, युवा मोर्चा महामंत्री कुलदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी नरेंद्र प्रसाद यादव, लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




