व्हाट्सएप में हुआ बड़ा अपडेट : ग्रुप एडमिन पास होगा ये अब खास पावर

डेस्क। इसका मतलब ये है कि एडमिन के पास अब यह पावर आ गया है, कि यदि उन्हें कोई मैसेज आपत्तिजनक लगता है तो वह उस मैसेज को तत्काल ग्रुप से हटा सकते हैं. इस फीचर को सबसे अधिक महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है की किसी भी ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज आने की स्थिति में एडमिन को भी दोषी माना जाता था और एडमिन के पास यह पावर नहीं होता था कि डाले गए मैसेज को वह हटा सकते थे।

केवल जिस सदस्य द्वारा वह मैसेज डाला गया है, वही उस मैसेज को हटा सकता था और हड़बड़ी में उसके द्वारा डिलीट फॉर मी कर देने से वह मैसेज सदैव के लिए ग्रुप में रह जाता था. अब जहां सदस्य के पास खुद मैसेज को हटाने का पावर होगा. वहीं चूक होने की स्थिति में एडमिन के पास भी यह पावर होगा कि वह किसी भी मैसेज को ग्रुप से हटा सकते हैं।

इस नए अपडेट का यूज करने के लिए केवल व्हाट्सएप यूजर को अपना व्हाट्सएप अपडेट करना होगा, जिसके साथ ही उसके पास यह पावर आ जाएगा कि यदि वह एडमिन है, तो किसी भी सदस्य का मैसेज वह डिलीट फॉर एवरीवन कर सकता है. इस फिचर के आ जाने के बाद किसी भी ग्रुप में कोई आपत्तीजनक पोस्ट नहीं रह जाएगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।