बेमेतरा बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट : दीपक बैज ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना? कहा, क्यों नहीं कर रही मृतकों की संख्या स्पष्ट?

बस्तर : बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट के मामले में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।  श्री बैज ने कहा है कि, बारूद फैक्ट्री में हुए भयानक ब्लास्ट पर सरकार अब तक मृतकों की संख्या जारी नहीं कर पाई है। वही जगदलपुर में मीडिया कर्मियों से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने घटना में मृतकों के परिजनों को 50 लाख और घायलों को 10 -10 लाख देने की मांग सरकार से की है।

वही पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज घटना के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि, फैक्ट्री में मापदंड का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए थी। सरकार शोक संवेदना व्यक्त करने के आलावा कुछ नहीं कर पा रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।