बस्तर: जोन स्तरीय एफएलएन समीक्षा बैठक सम्पन्न

* जोन स्तरीय एफएलएन समीक्षा बैठक सम्पन्न: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम…

बस्तर : बस्तर विकासखंड में जोन स्तरीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बस्तर ब्लॉक को आठ जोनों में विभाजित कर समीक्षा की गई, जिसमें मधोता जोन के अंतर्गत संकुल बोडनपाल, लामकेर, सालेमेटा, रोतमा, खड़का, कुंडगुड़ा एवं बड़ेचकवा शामिल रहे।

बैठक में मास्टर ट्रेनर पुरुषोत्तम पटेल, संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर, हरदेव बघेल, और एल एल एफ से ईश्वर साहू उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में कक्षा पहली, दूसरी, और तीसरी के भाषा और गणित विषयों पर विशेष चर्चा की गई। शिक्षकों ने शिक्षण में आ रही व्यवहारिक समस्याओं, उनके समाधान, और नवाचारों पर अपने अनुभव साझा किए।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल, जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन, और बीआरसी श्री अजम्बर कोरार्म ने जोन घाटलोहंगा में आयोजित समीक्षा बैठक का अवलोकन किया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने एफ एल एन की प्रगति की समीक्षा करते हुए शिक्षकों से संवाद किया और समय-सीमा में (वी एस के) विद्या समीक्षा केंद्र ऐप में शिक्षकों का पंजीयन और प्रतिदिन इस ऐप में उपस्थित सुनिश्चित करने, छात्रवृत्ति, और अपार आईडी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।