*मां बम्लेश्वरी के चरणों में लोधी ट्रेवल्स की नई स्लीपर एसी बस की शुभ आगमन*

*परिवार, परिश्रम और विश्वास की प्रतीक है यह नई स्लीपर एसी बस की यात्रा : विष्णु लोधी*

राजनांदगांव।

मां बम्लेश्वरी की पावन नगरी डोंगरगढ़ में शनिवार एक शुभ और भावनात्मक अवसर साक्षी बना, जब लोधी ट्रेवल्स की नई स्लीपर एसी बस का विधिवत पूजन मां बम्लेश्वरी मंदिर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी, ईश्वर लोधी,कमल लोधी,नारद लोधी के पूज्य पिता श्री सीपर राम लोधी जी, सुप्रीमो लोधी ट्रेवल्स एवं माता जी अभन बाई लोधी ने मां के चरणों में दीप प्रज्वलन कर नई यात्रा के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विष्णु लोधी ने कहा कि यह बस केवल एक नया वाहन नहीं, बल्कि हमारे परिवार की एकता, वर्षों के परिश्रम और यात्रियों के विश्वास का जीवंत प्रतीक है। मां बम्लेश्वरी ,लोधेश्वर महादेव व अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी एवं परम पूज्य संत स्वामी श्री ब्रह्मानंद जी की कृपा से यह सेवा यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुखद और भरोसेमंद सिद्ध होगी—यही हमारी कामना है।
उन्होंने आगे कहा कि यात्रियों का प्रेम और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और मां का आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी शक्ति। सेवा, सुरक्षा और विश्वास के मूल मंत्र के साथ लोधी ट्रेवल्स निरंतर जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा।
पूजन कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने नई बस सेवा के सफल, सुरक्षित और जनहितकारी संचालन की मंगलकामनाएं दीं।
सेवा, सुरक्षा और विश्वास की नई शुरुआत।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।