भोपालपटनम, उसूर, भैरमगढ़ में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

बीजापुर : छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन 2024-25 के लिए जनपद पंचायत भोपालपटनम के विकेन्द्रीकृत स्थानों में सरपंच/पंच के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायत केरपे, सण्ड्रा, बडेकाकलेड, एडापल्ली, बारेगुड़ा, वाडला, वरदली के लिए सरपंच/पंच पद हेतु सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री एस एक्का सहायक करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत भोपालपटनम को नियुक्त किया गया है। उक्त पंचायतों का नाम निर्देशन पत्र सांस्कृतिक भवन नगर पंचायत भोपालपटनम में प्राप्त किया जा सकेगा।⬇️शेष नीचे⬇️

इसी तरह ग्राम पंचायत गोल्लागुड़ा, रूद्रारम, दम्मूर, लिंगापुर, तिमेड़, अर्जुनल्ली, गुंलापेंटा के लिए श्री शहनवाज खान उपअभियंता जनपद पंचायत भोपालपटनम सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं उक्त पंचायतों के लिए नाम निर्देशन पत्र सांस्कृतिक भवन नगर पंचायत भोपालपटनम में प्राप्त होगा। ग्राम पंचायत बामनपुर, चेरपल्ली, गोटाईगुड़ा, भद्राकाली, अटुकपल्ली, चन्दूर, कोत्तुर के लिए श्री प्रवीण लाल कुडेम खण्ड शिक्षा अधिकारी भोपालपटनम सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं नाम निर्देशन पत्र सांस्कृतिक भवन नगर पंचायत भोपालपटनम में प्राप्त होगा।⬇️शेष नीचे⬇️

वही ग्राम पंचायत पेगड़ापल्ली, अंगमपल्ली, संगमपल्ली, तमलापल्ली, मद्देड़, सण्ड्रापल्ली, दम्पाया के लिए श्री प्रदीप कोर्राम सहायक विकास विस्तार अधिकारी भोपालपटनम सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं नाम निर्देशन पत्र ग्राम पंचायत भवन मद्देड़ में प्राप्त होगा। गोरला, केशईगुड़ा, उसकालेड़, वंगापल्ली, कोत्तापल्ली, पामगल, मिनकापल्ली के लिए श्री डीआर बंजारे उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बीजापुर सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं नाम निर्देशन पत्र ग्राम पंचायत भवन मद्देड़ में प्राप्त होगा। वही श्री अखिलेश्वर कण्ड्रा ग्रामीण विस्तार अधिकारी भोपालपटनम एवं श्री वासम लक्ष्मीनारायण ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भोपालपटनम को आरक्षित रखा गया है।⬇️शेष नीचे⬇️

उसूर- नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त : छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन 2024-25 के लिए जनपद पंचायत उसूर के विकेन्द्रीकृत स्थानों में सरपंच/पंच के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायत आवापल्ली, चिन्ताकोंटा, मुरकीनार, नुकनपाल, पुसगुड़ी, चेरकडोडी, मुरदण्डा के लिए सरपंच/पंच पद हेतु सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री बालेन्दु देवांगन परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास उसूर को नियुक्त किया गया है।⬇️शेष नीचे⬇️

उक्त पंचायतों का नाम निर्देशन पत्र ग्राम पंचायत भवन आवापल्ली में प्राप्त किया जा सकेगा। इसी तरह ग्राम पंचायत बासागुड़ा, हीरापुर, तिम्मापुर, फुतकेल, पोलमपल्ली, मल्लेपल्ली, लिंगागिरी के लिए श्री आसमन लाल नेताम वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी उसूर सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं उक्त पंचायतों के लिए नाम निर्देशन पत्र ग्राम पंचायत भवन बासागुड़ा में प्राप्त होगा। ग्राम पंचायत तर्रेम, चिपुरभट्टी, चिन्नागेलूर, कोण्डापल्ली, कोरसागुड़ा, पुसबाका, गगनपल्ली के लिए श्री मेश्राम निर्मलकर उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उसूर सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं नाम निर्देशन पत्र ग्राम पंचायत भवन बासागुड़ा में प्राप्त होगा।⬇️शेष नीचे⬇️

ग्राम पंचायत उसूर, नेलाकांकेर, मारूढ़बाका, पुजारीकांकेर, गलगम, मलेमपेन्टा के लिए श्री राकेश खत्री खाद्य निरीक्षक उसूर सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं नाम निर्देशन पत्र ग्राम पंचायत भवन उसूर में प्राप्त होगा। ग्राम पंचायत पामेड़, कंचाल, पालागुड़ा, दारेली, उड़तामल्ला, धरमारम, जारपल्ली के लिए श्री वासुदेव सोनी वन परिक्षेत्र अधिकारी पामेड़ सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं नाम निर्देशन पत्र ग्राम पंचायत भवन पामेड़ में प्राप्त होगा।⬇️शेष नीचे⬇️

ग्राम पंचायत ईलमिड़ी, लंकापल्ली, सेमलडोडी, एंगपल्ली, संकनपल्ली के लिए श्री लक्ष्मीनारायण मारके खण्ड शिक्षा अधिकारी उसूर सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं नाम निर्देशन पत्र ग्राम पंचायत भवन ईलमिड़ी में प्राप्त होगा। वही श्री तिलक राम गंगेल अनु अधि लोक. स्वा. यांत्रिकी उसूर, श्री अघनश्याम भगत, वन परिक्षेत्र अधिकारी आवापल्ली एवं श्री भेष कुमार ठाकुर करा. अधि. जनपद पंचायत उसूर को आरक्षित रखा गया है।⬇️शेष नीचे⬇️

भैरमगढ़ – नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त :  छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन 2024-25 के लिए जनपद पंचायत भैरमगढ़ के विकेन्द्रीकृत स्थानों में सरपंच/पंच के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायत बेदरे, हुर्रागवाली, करकेली, उसकापटनम, फरसेगढ़, सागमेटा, पेंकरम, सोमनपल्ली, मण्डेम, रानीबोदली के लिए सरपंच/पंच पद हेतु सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री कांता मेश्राम बाल विकास परियोजना अधिकारी कुटरू को नियुक्त किया गया है।⬇️शेष नीचे⬇️

उक्त पंचायतों का नाम निर्देशन पत्र ग्राम पंचायत भवन कुटरू में प्राप्त किया जा सकेगा। इसी तरह ग्राम पंचायत कुटरू, अंबेली, पेठा, अड़ावली, मंगापेठा, गुदमा, केतुलनार, संकनपल्ली, कोमपल्ली, दरभा के लिए श्री एम अर उईके स.वि.वि. अधिकारी जनपद पंचायत भैरमगढ़ सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं उक्त पंचायतों के लिए नाम निर्देशन पत्र तहसील कार्यालय कुटरू में प्राप्त होगा। ग्राम पंचायत जैवारम, पोटेनार, बड़ेतुंगाली, गदामली, जांगला, कोण्ड्रोजी, जैगूर, फुल्लोड़, माटवाड़ा, कोतरापाल के लिए श्री आर के मारकण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.यां. सेवा भैरमगढ़ सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं नाम निर्देशन पत्र ग्राम पंचायत भवन जांगला में प्राप्त होगा।⬇️शेष नीचे⬇️

ग्राम पंचायत बिरियाभूमि, गुड़साकल, इतामपारा, ताकिलोड़, मर्रामेटा, बैल, मंगलनार, हल्लूर, केशकुतुल, पातरपारा, टिण्डोडी के लिए श्री आर के बालेन्द्र स.वि.वि. अधिकारी जनपद पंचायत भैरमगढ़ सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं नाम निर्देशन पत्र सामुदायिक भवन संजयपारा भैरमगढ़ में प्राप्त होगा। ग्राम पंचायत नेलसनार, चिनगेर, बेलनार, बांगोली, मंगनार, कोशलनार-01, कोशलनार-02, तुषवाल, बेंगलूर के लिए श्री पुनम सिंह सोम बाल विकास परियोजना अधिकारी भैरमगढ़ सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं नाम निर्देशन पत्र ग्राम पंचायत भवन नेलसनार में प्राप्त होगा।⬇️शेष नीचे⬇️

ग्राम पंचायत कोडोली, तालनार, डारापारा, तोयनार, पिनकोण्डा, फुलगट्टा, मिरतुर, पिटेपाल, बेचापाल, मदपाल के लिए श्री एसआर नेताम वि.वि. अधिकारी जनपद पंचायत भैरमगढ़ सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे एवं नाम निर्देशन पत्र ग्राम पंचायत भवन कोडोली में प्राप्त होगा। वही श्री अशोक राज उप अभियंता लो.स्वा.यां. भैरमगढ़ एवं श्री गुरूप्रसाद नाग उप अभियंता जनपद भैरमगढ़ को आरक्षित रखा गया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।