*विद्यालय की भूमि पर चर्च संचालन का आरोप*

*➡️ हिंदू जागरण मंच ने सौंपा कलेक्टर एसपी को ज्ञापन जांच व कार्रवाई की मांग*

*राजनांदगांव।*

शासन द्वारा विद्यालय संचालन के लिए आवंटित भूमि पर कथित रूप से चर्च संचालन और धर्मांतरण गतिविधियों के आरोप को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मंच के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए व्हाइनियर स्कूल परिसर में संचालित चर्च को तत्काल बंद कराने अवैध निर्माण हटाने तथा भूमि को शासन के अधीन वापस लेने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि लालबाग क्षेत्र स्थित राजगामी संपदा की लगभग 5 एकड़ भूमि शासन द्वारा केवल विद्यालय संचालन के उद्देश्य से आवंटित की गई थी। किंतु मंच का आरोप है कि इस भूमि पर आवंटन की शर्तों के विपरीत एक भव्य चर्च का निर्माण कर उसे धार्मिक एवं अन्य गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया जा रहा है, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। हिंदू जागरण मंच ने आरोप लगाया कि उक्त परिसर में हिंदू समाज के विरुद्ध मतांतरण एवं धर्मांतरण जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मंच का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल कानूनन अवैध हैं, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक समरसता और सौहार्द को भी प्रभावित कर रही हैं। मंच ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विस्तृत जांच कराई जाए। जांच में यह स्पष्ट किया जाए कि भूमि किन शर्तों पर दी गई थी और क्या उन शर्तों का उल्लंघन हुआ है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त किया जाए, चर्च को बंद कराया जाए तथा नियमानुसार भूमि को शासन के अधीन वापस लेने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही मंच ने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की हिंदू विरोधी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। मंच ने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेकर जनभावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सुशील लड्ढा, सविता बोस, प्रवीण शर्मा, प्रभात गुप्ता, राजा जुगल गुप्ता, हरीश भानुशाली, महेंद्र जघेल, कुबेर साहू, गोविंद साहू, रिंकू तिवारी, आशीष तिवारी, मुकेश सोनी, रोहित यादव, कमलेश साहू, राज सोनकर, मनोज गोलछा, मौसमी शर्मा, राजबहादुर सिंह, दिनेश झूलन, हिटू व्यास, हेमलाल ढीमर, टिंकू सोनी, राकेश कालू सेन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।