रायपुर : इस बार छत्तीसगढ़ में बड़ी फिल्म शूट होने वाली है। बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर छत्तीसगढ़ की खूबसूरती देशभर को देखने को मिलेगा। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएँगे। फिल्म की शूटिंग रायगढ़ जिले में किया जा रहा है।
9 सितंबर को डायरेक्टर छत्तीसगढ़ आ रहे है
अक्षय कुमार एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रहेंगे। राज्य में पहली बार किसी बड़े स्टार की फिल्म शूट होने वाली है। आपके जानकारी के लिए बता दे फिल्म डायरेक्टर इससे पहले 9 से 10 सितंबर को लोकेशन रेकी के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे है। वहीं एक महीने पहले फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने लोकेशन देख लिया है। अब फिल्म की डायरेक्टर लोकेशन फाइनल करेंगी।





