किसानों के हक के लिए घुमका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का आक्रामक आंदोलन

 

घुमका_ किसानों के साथ धान खरीदी में हो रहे अन्याय और अनेक समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका के नेतृत्व में नगर पंचायत के सामने आम सभा व धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल और वरिष्ठ कांग्रेसी नवाज खान उपस्थित थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने अपने उदबोधन में कहा की भाजपा शासनकाल में किसानों की स्थिति हर तरह से कष्टप्रद हो चुकी हैं भजपा के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर जनमानस को दिखाई दे रहा हैं।पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्री नवाज खान ने कहा कि किसानों के कारण छत्तीसगढ़ “धान का कटोरा” कहलाता है, लेकिन भाजपा सरकार की नीतियों से किसान त्रस्त हैं। आज किसानों को भौतिक सत्यापन के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार के समय सम्मानपूर्वक किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा गया था। यदि किसानों के साथ अन्याय होगा, तो कांग्रेस पार्टी न्याय के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।
इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसान सबसे अधिक परेशान और दुखी हैं। खाद-बीज की कमी, महंगी खाद का समय पर न मिलना, बिजली कटौती और पंजीयन में गड़बड़ी ने हालात और बदतर कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने घोषणा पत्र के विपरीत कार्य कर रही है, जो किसानों के साथ अन्याय है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्षरत रहेगी।
जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने आक्रामक अंदाज में कहा कि टोकन मिलने के बावजूद किसानों का धान नहीं खरीदा जाना सरकार की नाकामी है। भौतिक सत्यापन के नाम पर अधिकारियों द्वारा किसानों के घर जाकर अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। तहसील कार्यालयों में बिना पैसे दिए किसानों का कोई काम नहीं हो रहा और दबाव बनाकर किसानों से रकबा समर्पण कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सभी किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर पूरा धान तहसील और जिला कार्यालय पहुंचाकर उग्र आंदोलन करेगी। साथ ही उन्होंने सरकार से धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की।
सभा के अंत में किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया और त्वरित कार्यवाही की मांग की गई।
सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं में संगठन महामंत्री राहुल तिवारी व पंकज बाँधव, श्री टीकम यादव, सेक्टर प्रभारी; हरीश देशमुख, मंडल अध्यक्ष बघेरा; भीखम जांगड़े, सेक्टर प्रभारी; श्रीमती फूलमाती, पूर्व सरपंच; श्रीमती तुलसी शाहू, जनपद सदस्य; श्री मोहनीश धनकर व शुभम पांडे, जनपद सदस्य; नवीन लूनिया; सौरभ वैष्णव और ओमप्रकाश साहू ने भी संबोधित किया।
सभा का सफल संचालन दुर्गेश द्विवेदी, जिला महामंत्री द्वारा किया गया।
धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभा में चंद्रेश वर्माजी,हँसा सिन्हा, रतन यादव, संतोष देवांगन, आशीष वर्मा, टीकम यदु, हेमचंद यदु, लीलाधर साहू, प्रहलाद यादव, गौतम सेन, डेरहा वर्मा, ईश्वर वर्मा, सफील खान, छबिल दास यादव, भागवत वर्मा, कैलाश शर्मा, जितेंद्र साहू, खेलज साहू, कपिल वर्मा, जय कुमार वर्मा, नेमदास साहू, सुनीता साहू, गीता बंजारे, कुमारी वर्मा, कुसुम वर्मा, अनसुईया वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और किसान उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी अनीस खान ने दी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।