गरियाबंद। पाण्डुका स्थित के.वी.लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स में औषधि विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो दवाओं पर संदेह होने पर उनके नमूने लेकर जांच के लिये औषधि जांच प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गये हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दवाओं की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी।
निरीक्षण में दुकान में कुछ अनियमिततायें भी पाई गईं है। इनमें एक्सपायरी दवाओं का होना, दवाओं का सही तरीके से भंडारण न किया जाना तथा नियमों का उल्लंघन शामिल हो सकता है। इन कमियों को लेकर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। नियमों के अनुसार दुकान के लाइसेंस पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
यह कार्रवाई औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ध्रुव द्वारा की गई। औषधि विभाग ने बताया कि यह कदम लोगों को सुरक्षित दवायें उपलब्ध कराने और नकली अथवा घटिया दवाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाये वजाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।




