गोंदिया से आकर राजनांदगांव में मोपेड चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शशिकांत सनसनी राजनांदगाँव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। महाराष्ट्र के गोंदिया से आकर मोपेड चोरी करने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शुभम पिता विक्की राउत (25 वर्ष), निवासी गोंदिया (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

 

बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने जानकारी दी कि आरोपी शुभम ने 31 जुलाई की रात लगभग 10 बजे मोपेड (क्रमांक CG 08 Z-1846) की चोरी की थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी की गतिविधि सामने आई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुभम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोपेड भी बरामद कर ली है।

बताया गया है कि आरोपी आदतन अपराधी है, और उसके खिलाफ गोंदिया जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(3) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।