जंगल में महुआ फल बीनने गई महिला आयी गाज के चपेट में, हुई मौत

बिलासपुर :  बेलगहना क्षेत्र अंतर्गत सोढ़ाकला के कोटीडबरी में महुआ फल बीनने जंगल गई महिला गाज की चपेट में आ गई। जिससे  मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

बता दे की कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत सेढ़ाकला के कोटीडबरी में रहने वाली चित्ररेखा नेटी(26) गृहिणी थीं। रविवार की सुबह वह जंगल में महुआ फल बीनने के लिए गई थीं। तभी मौसम खराब हो गया। जिसके चलते वर्षा के बीच अचानक गिरी गाज की चपेट में चित्ररेखा आ गईं। वह पूरी तरह से झुलस गयी थी, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।