खैरागढ़ में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, 308 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

खैरागढ़ (प्रदीप बोरकर)। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, कैंपस-2 खैरागढ़ में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से आए 308 प्रतिभागियों ने अपनी कला, संस्कृति, रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों, लोकगीतों की मधुर धुनों, रॉक बैंड के जोश और नुक्कड़ नाटकों के सामाजिक संदेशों ने आयोजन को आकर्षक बना दिया।

नौ विधाओं में युवाओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

खैरागढ़ में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, 308 युवाओं ने दिखाई प्रतिभाजिला स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कहानी लेखन, रॉक बैंड, पारंपरिक वेशभूषा, नुक्कड़ नाटक, रील चैलेंज एवं विकसित भारत चैलेंज ट्रैक सहित कुल नौ विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युवाओं ने अपनी मौलिक सोच, सांस्कृतिक विरासत और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेशभूषा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली, वहीं चित्रकला और कहानी लेखन के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता प्रस्तुत की। नुक्कड़ नाटकों ने सामाजिक विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया।

अतिथियों ने युवाओं का किया उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए युवा उत्सव को प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कला, संस्कृति, खेल और नवाचार के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने तथा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही युवाओं को अपनी प्रतिभा निरंतर निखारने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी

खैरागढ़ में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, 308 युवाओं ने दिखाई प्रतिभालोकनृत्य प्रतियोगिता में खगेश एवं साथी प्रथम तथा समीर एवं साथी द्वितीय स्थान पर रहे। लोकगीत में वीरेंद्र एवं साथी प्रथम तथा सनत एवं साथी द्वितीय स्थान पर रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता में शिखा साहू ने प्रथम एवं सुशांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन में पायल रजक प्रथम तथा खिलेश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

रॉक बैंड प्रतियोगिता में काव्य त्रिमेले एवं साथी प्रथम तथा फगेन्द्र एवं साथी द्वितीय स्थान पर रहे। पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम एवं दीपिका नाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नुक्कड़ नाटक में डेरहु एवं साथी प्रथम तथा हर्ष एवं साथी द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं रील चैलेंज प्रतियोगिता में कमलनारायण सेन प्रथम एवं भूपेंद्र जंघेल द्वितीय स्थान पर रहे।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

खैरागढ़ में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, 308 युवाओं ने दिखाई प्रतिभाकार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व सभापति श्री घम्मन साहू, पार्षद श्री अजय जैन, श्री रूपेंद्र रजक, श्रीमती नीलिमा गोस्वामी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी सुश्री पूजा पींचा, सहायक जिला खेल अधिकारी श्री प्रिंकेश कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा सेवानिवृत्त श्री कन्हैया लाल पटेल, श्री ताजुखान गौरी, श्रीमती नीलू सिंह, श्री जनक लाल साहू, श्री रोहित आंचला, श्रीमती नंदेश्वरी जोशी, सुश्री रोशनी रावटे, श्री कुशाल सिंह, सुश्री निधि साहू, श्री शीतांशु गुप्ता, श्री आशीष पटेल, श्री शैल यादव, श्री रूपेंद्र साहू, श्री पुरुषोत्तम जंघेल, श्री कमलनारायण सेन, श्री आशुतोष महोबिया, श्री देवेंद्र मेश्राम एवं श्री दीपक कौशिक सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं आयोजन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

युवा प्रतिभाओं को मिला आगे बढ़ने का मंच

जिला स्तरीय युवा उत्सव के माध्यम से जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ लोककला, संस्कृति एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिला। आयोजन में युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने जिले की सांस्कृतिक विविधता और प्रतिभा को सामने लाया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।