NCC की रैली में पहुंचे पीएम मोदी, काला पगड़ी – काला चश्मा, लुक बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नैशनल कैडेट कोर (NCC) के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी का लुक चर्चा की वजह बन गया।

इसमें पीएम मोदी ने सिख लुक वाली गहरे रहे रंग की पगड़ी पहनी हुई है. इसके अलावा उन्होंने काले रंग का चश्मा लगाया हुआ था।

बता दें कि पीएम मोदी खुद NCC के कैडेट रहे हैं. कुछ देर में पीएम मोदी NCC रैली को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम दिल्ली में मौजूद करियप्पा परेड ग्राउंड में हो रहा है।

NCC की यह रैली हर साल 28 जनवरी को आयोजित होती है. इस दिन एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर का समापन समारोह होता है. इसमें प्रधानमंत्री कैडेट्स की सलामी लेते हैं और सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को सम्मानित करते हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।