SP अंकिता शर्मा ने सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक को किया सम्मानित, शाल-श्रीफल भेंट कर दी विदाई

राजनांदगांव : राजनांदगांव पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक विष्णु सिंह राजपूत को सम्मानपूर्वक विदाई दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा कि विष्णु सिंह राजपूत ने अपने सेवा काल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कौस्तुभ मणि सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’

अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक के.पी. मरकाम, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, पुलिस कार्यालय के मुख्य लिपिक, स्टेनो सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक विष्णु सिंह राजपूत के योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।