2 अगस्त को पाटन में बघवा “अमित बघेल” का भव्य स्वागत

* 8 माह बाद पाटन पहुंचेगे JCP सुप्रीमो अमित बघेल, 2 अगस्त को भव्य स्वागत व संगठनात्मक बैठक के साथ शक्ति प्रदर्शन की तैयारी…
* 2 अगस्त को बाइक रैली के साथ होगा अमित बघेल का स्वागत, कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और अधिकारों पर मंथन…

अमित बघेल, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, JCP, CKS पाटन, 2 अगस्त 2026पाटन। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के राजनीतिक विंग द्वारा 2 अगस्त को पाटन के अटारी स्थित तहसील साहू संघ भवन (साहू सदन) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पाटन विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों, महिला-पुरुषों, युवा-युवतियों तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।

भिलाई में आज सुबह दो जगह चेन स्नेचिंग, बुजुर्ग महिलाएं बनीं निशाना; जांच में जुटी पुलिस

पार्टी के अनुसार, यह कार्यक्रम इसलिए भी विशेष माना जा रहा है क्योंकि JCP सुप्रीमो अमित बघेल आठ माह की जेल यात्रा के बाद पहली बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि पाटन पहुंचेंगे। उनके साथ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव तथा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सह सचिव दिनेश वर्मा भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे साहू सदन में संगठनात्मक बैठक से होगी। इसके बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे अमित बघेल के पाटन आगमन पर महामाया मंदिर के पास कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। यहां से बाइक रैली निकाली जाएगी, जो छत्तीसगढ़ महतारी चौक और भरर चौक होते हुए पुनः साहू सदन पहुंचेगी। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक को संबोधित करेंगे।

अमित बघेल, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, JCP, CKS पाटन, 2 अगस्त 2026पार्टी ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को मजबूत करने, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे जनहित के मुद्दों के साथ संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श होगा।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है। पार्टी का दावा है कि यह आयोजन छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान, अधिकार और सम्मान से जुड़े मुद्दों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।