* डॉ. शेखर नायक के प्रेरक व्याख्यान से शिवोम् विद्यापीठ के विद्यार्थियों में जागी तकनीकी सोच…
* नीदरलैंड्स के AI विशेषज्ञ डॉ. शेखर नायक ने शिवोम् विद्यापीठ में विद्यार्थियों को तकनीक का भविष्य दिखाया…
* कृत्रिम बुद्धिमत्ता की नई दुनिया से रूबरू हुए विद्यार्थी, डॉ. शेखर नायक ने साझा किए वैश्विक अनुभव…
दुर्ग-सांकरा: शिवोम् विद्यापीठ में विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नीदरलैंड्स के यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्रोनिंगेन में सहायक प्राध्यापक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) विशेषज्ञ डॉ. शेखर नायक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक की नई संभावनाओं से परिचित कराया।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
डॉ. नायक ने वर्ष 2011 में आईआईटी दिल्ली से एम.टेक. तथा वर्ष 2019 में आईआईटी हैदराबाद से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में वे यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्रोनिंगेन, नीदरलैंड्स में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध एवं शिक्षण से जुड़े हुए हैं।
विद्यार्थियों ने डॉ. नायक का आत्मीयता के साथ स्वागत किया, जो ज्ञान, विकास एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर सौम्या शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थी।
प्रेरणादायी व्याख्यान में डॉ. नायक ने अत्याधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली, उपयोग, संभावनाओं, चुनौतियों एवं भविष्य में इनके प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आने वाले समय में एआई किस प्रकार शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग तथा दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
व्याख्यान के उपरांत आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया तथा एआई एवं वॉइस क्लोनिंग से संबंधित अनेक जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे। डॉ. नायक ने सभी प्रश्नों के सरल एवं प्रेरक उत्तर देकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव को सौंपा ज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. शेखर नायक को स्मृति-चिह्न एवं धन्यवाद-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल जया बंदेलू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. नायक का यह प्रेरक व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं भविष्य के प्रति नई सोच विकसित करने वाला सिद्ध होगा।
शिवोम् विद्यापीठ सदैव विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं विश्वस्तरीय सोच का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।





