राजनांदगांव: नवागांव में चला निगम का बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

राजनांदगांव । शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को नवागांव वार्ड क्रमांक-2 में सरकारी जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण पर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी से निर्माण हटवा दिया।

नगर निगम को शिकायत मिली थी कि पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर ठेला रखकर दीवार का निर्माण किया जा रहा है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

बारिश में जलभराव रोकने के लिए चल रहा अभियान

नगर निगम का कहना है कि मानसून के दौरान जलभराव और पानी निकासी की समस्या को देखते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जहां भी नालियों, सड़कों या सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण या निर्माण सामग्री मिलने से आवागमन और जल निकासी प्रभावित हो रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत सड़कों और नालियों पर रखे भवन निर्माण सामग्री, मलबा और अन्य अवरोध भी हटाए जा रहे हैं।

6 ठेले भी हटवाए गए

नगर निगम की टीम ने फ्लाईओवर के नीचे ठाकुर प्यारेलाल स्कूल के सामने बिना अनुमति संचालित किए जा रहे 6 ठेले-खोमचे भी हटवाए। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने स्वयं ही अपने ठेले हटा लिए।

दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी चालानी कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण मिलने पर बिना पूर्व सूचना हटाने के साथ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।

नागरिकों और व्यापारियों से निगम की अपील

आयुक्त जी.आर. मरकाम ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़क, चौक-चौराहों और नालियों पर ठेले, मलबा या निर्माण सामग्री न रखें। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है बल्कि दुर्घटना और जलभराव जैसी समस्याएं भी बढ़ती हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।