19 जुलाई को जगदलपुर में होगा ‘धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज’ का “युवा संवाद”

* बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज की युवा बैठक संपन्न, 19 जुलाई को जगदलपुर में होगा “युवा संवाद”…
* समाज के उत्थान और युवाओं की भागीदारी पर हुआ मंथन…

जगदलपुर (मनोज ठाकुर) ; बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को जगदलपुर स्थित सामाजिक भवन में युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आयोजन बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इसमें बस्तर क्षेत्र के लगभग 10 गांवों से युवा साथी पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ चर्चा में भाग लिया।

बैठक की शुरुआत समाज की एकता और प्रगति के संकल्प के साथ हुई। इसके बाद युवाओं ने समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखे। चर्चा के दौरान शिक्षा, रोजगार, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।

युवाओं का कहना था कि समाज को आगे ले जाने के लिए युवाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे आना होगा। इसके साथ ही हर गांव में युवा इकाई बनाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

सभी के सुझावों के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 19 जुलाई को “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी युवाओं को एक मंच पर लाना है।

मधोता समरस्ता भवन में संपन्न हुआ द आर्ट ऑफ लिविंग का महासत्संग

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुके युवा अपने अनुभव साझा करेंगे। इससे युवाओं को शिक्षा, करियर और समाज सेवा के लिए प्रेरणा मिल सकेगी।

बैठक में यह भी तय हुआ कि युवा संवाद के दौरान समाज के चौमुखी विकास के लिए एक रोडमैप तैयार किया जाएगा। बैठक के अंत में उपस्थित सभी युवाओं ने समाज के हर युवा से अपील की कि वे 19 जुलाई को होने वाले युवा संवाद में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और अपने विचार व सुझाव देकर समाज के विकास में योगदान दें।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।