भाजपा गंगरेल मंडल में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) कार्यशाला संपन्न, 250 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

* भाजपा गंगरेल मंडल में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) कार्यशाला संपन्न, 250 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण…

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा गंगरेल मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के नेतृत्व में ग्राम भटगांव समरसता भवन में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 250 पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों का डीएलपी प्रशिक्षण पूर्ण कराया गया तथा उनका प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र (Certificate) डाउनलोड कराया गया।
https://youtu.be/7BXdzS6LCwc

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि डिजिटल युग में प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से दक्ष होना समय की आवश्यकता है। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं सेवा कार्यों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण का लाभ लेकर संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का आह्वान किया।
https://chhattisgarh-24-news.com/rural-laborers-now-get-125-days-of-employment-vikas-bharat-ji-ram-ji-yojana-launched/

मंडल प्रभारी श्री हेमंत चंद्राकर ने कार्यशाला में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए डीएलपी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मंडल सह प्रभारी श्री अविनाश दुबे ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की उपयोगिता, प्रशिक्षण की प्रक्रिया एवं प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने की विधि की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ऋषभ देवांगन ने अपने उद्बोधन में संगठनात्मक प्रशिक्षण एवं तकनीकी दक्षता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं मंडल के तकनीकी प्रमुख श्री अजय गाड़िया ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग, प्रशिक्षण प्रक्रिया तथा तकनीकी विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
https://chhattisgarh-24-news.com/crop-diversification-changed-farmer-daulat-rams-thinking-about-profitable-farming-with-less-water/

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव, मंडल महामंत्री श्री चंद्रहास जैन, मंडल पदाधिकारी मुकेश यादव, जयंती ध्रुव, पार्वती साहू, टिकेश्वर देवांगन, बुद्धेश्वर दीवान, रूपाली ध्रुव, रमेश निषाद, दयाराम सिन्हा, सभी मोर्चा अध्यक्ष, हुमन यादव, टिकेश्वरी साहू, सुशांत राव कानपिल्लेवार, नियाज खान, कचरूराम नेताम, बालकृष्ण निषाद, जिला मोर्चा पदाधिकारी **पद्मिनी साहू, नरेश यादव, अहमद खान, धर्मराज सिन्हा, उमेंद्र सिन्हा, सुलोचना देवांगन ,कामता प्रसाद निषाद, जागेंद्र साहू, उमेश मसीह, हेमराम ध्रुव, सोमन मंडावी, कीर्तन साहू, जितेंद्र सिंह, तोमेश साहू, सियाराम कोर्राम, मोहित साहू, रामाधार साहू, तुलाराम सोनकर, दीपक साहू, हरिकृष्ण साहू, हरीशचंद्र चक्रधारी, सुरेश साहू, सविता निषाद, वेद बाई कुमेटी, लक्ष्मी बया, रूपा देवांगन, तरुण देवांगन, राजाराम निषाद, , डामेश्वर साहू, दलसिंग निषाद, सोहनलाल यादव, लीलाराम साहू, वासुदेव निषाद विनोद नेम कृपाराम साहू संतराम ध्रुव, सुरेश कचालाम सेवकराम निर्मलकर, श्रीराम कचलाम, पंचराम साहू, मोहन साहू, पोखनलाल साहू, रामाधार साहू,हेमलाल मंडावी, संतूराम मरकाम, चेतन मलागर, खेमराज साहू, अनीता वर्मा, झामीन देवांगन, द्रौपदी देवांगन, चेतना देवांगन एवं चंद्रिका साहू सहित मंडल के लगभग 250 पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।