सांसद निधि से स्वीकृत सीसी रोड के लिए जनपद सभापति रवि सिन्हा व ग्रामीणों ने सांसद विजय बघेल जी का जताया आभार।

Cg24News-R :- ग्राम निपानी के भाटापारा मुख्य मार्ग पर वर्षों से पक्की सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामवासियों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्रीय सांसद माननीय *श्री विजय बघेल जी* द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से निर्माण हेतु राशि पांच लाख बीस हजार रुपये स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को बारिस के दिनों आवागमन में हो रही परेशानी दूर होगी। बरसात के दिनों में कीचड़ एवं जलभराव के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

सड़क स्वीकृत होने पर भाजपा बूथ अध्यक्ष नारद साहू ,भरत निर्मलकर,मुकेश ठाकुर,कुंजबिहारी सिन्हा,मंगल साहू,ललित साहू, हेमसिंग साहू,रोहित सोनकर,नरेश सिन्हा ,चंदन बंजारे,दुखित महिलागे,जगेंद्र सिन्हा,नरेश नट,तोमन सिन्हा,अशोक सिन्हा, बेदन रघवंशी,बसंत साहू ,भोज निषाद,दिनेश डहरिया,जगत यादव,सानू मार्कण्डेय,रामेश्वर रघवंशी,लक्ष्मीकांत साहू,बीरेंद्र सेन,अजय साहू,साकेत साहू,रविशंकर जोशी,ग्राम पंचायत के सरपंच राजेश ठाकुर,उपसरपंच तोरण साहू,एवं समस्त पंचगण और जनपद सभापति रवि सिन्हा ने सांसद महोदय का आभार व्यक्त किया है।

ग्रामवासियों आदि ने कहा कि सांसद जी ने हमारी वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी। हम समस्त ग्रामवासी माननीय सांसद जी के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित के विकास कार्यों को गति मिलती रहेगी।

B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।