
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। परिवहन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत दो अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फैसले के बाद विभागीय कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है।
जारी आदेश के अनुसार मृत्युंजय पटेल को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय रायपुर से स्थानांतरित कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रतीक शुक्ला को सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त कार्यालय से जिला परिवहन अधिकारी, महासमुंद पदस्थ किया गया है।



सरकार द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से इस तबादले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
परिवहन विभाग में हुए इस बदलाव को लेकर विभागीय हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में विभाग में और भी प्रशासनिक बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है।








