मानवाधिकार कार्या के लिए गुरबख्श सिंह सहोता को मिला सम्मान, टीम ने दी बधाई

मानवाधिकार कार्या के लिए गुरबख्श सिंह सहोता को मिला सम्मान, टीम ने दी बधाई

दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट
दिल्ली: भारतीय मानवाधिकार महासंघ के पंजाब प्रदेश प्रभारी गुरबख्श सिंह सहोता को उनके उत्कृष्ट कार्य और समाज सेवा के प्रति समर्पण के चलते हुए पंजाब मानवाधिकार आयोग द्वारा कोर कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर है।

इस उपलब्धि पर भारतीय मानवाधिकार महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।

इस मौके पर पहुंचे प्रदेश महासचिव सुखविंदर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश सचिव रमन तंगरालीयां, प्रदेश सचिव अमीर शर्मा, प्रदेश सचिव शाम मसीह, ज़िला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह बेगमपुरीया, ज़िला महासचिव सोनू थापड़, ज़िला महासचिव महिला मोर्चा अंजू बाला, मुकेरियां प्रभारी लेखराज, मुकेरियां महिला मोर्चा महासचिव अल्का देवी, मुकेरियां उपाध्यक्ष सीमा देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

केवल गुरबख्श सिंह सहोता का नहीं बल्कि पूरे भारतीय मानवाधिकार महासंघ की टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व मे संगठन भविष्य में और भी मजबूती के साथ उनके नेतृत्व में संगठन भविष्य में और भी मजबूती के साथ मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता रहेगा।

गुरबख्श सिंह सहोता ने इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और प्रदेशवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे आगे भी समाज सेवा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।