सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत, पाटन ब्लॉक का मामला, बच्चे को ठोककर भाग रहे पिकअप को कसही नाला के पास पकड़ा
पाटन।
पाटन थाना के ग्राम पंदर में भाटापारा के पास स्कूल के सामने तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने नीरज वर्मा के 5 वर्ष के बच्चे को ठोकर मार दिया।
बताया जाता है कि ठोकर इतना जबरदस्त था कि उक्त बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बच्चे को ठोकर मारने के बाद वाहन चालक तेज रफ्तार से कसही की तरफ भाग रहे थे।
स्थानीय युवकों ने उसका पीछा किया और कसही नाला के पास वाहन चालक वाहन सहित पकड़ कर वापस लाएं। मौके पर पुलिस पहुंच गई है । पुलिस मर्ग कायम कर करवाई कर रही है। वही जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवंशी ने मामले की जानकारी ली और आरोपी के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।
लोगो का कहना है कि कही पर सांकेतिक बोर्ड भी नही लगा है और नही कही पर ब्रेकर बनाया गया है ।
कम से कम स्कूल के पास या आबादी जगह पर तो संकेत का बोर्ड एवं ब्रेकर बनाने की मांग गांव वालों ने की है




