शशिकांत सनसनी राजनांदगांव छत्तीसगढ़
राजनांदगांव _ नगर पालिक निगम राजनांदगांव में आज कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी रहे एवं राष्ट्रीय युवा सचिव एवं निखिल द्विवेदी के साथ नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले,पूर्व जलविभाग चेयरमैंन एवं पार्षद सतीश मसीह,पूर्व पीडब्ल्यूडी चेयरमैन मधुकर बंजारी,पूर्व स्वास्थ विभाग चेयरमैन गणेश पवार,पार्षद दल पूर्व प्रवक्ता ऋषि शास्त्री,शरद पटेल,महेश साहू,मनीष साहू,पूर्णिमा नागदेवे,अरविंद वर्मा,पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुराहट,पूर्व प्रतिनिधि दीनू साहू,इशाक खान एवं अन्य कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने आयुक्त से मुलाकात की और नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
मुख्य मांगें_
शहर में अंधेरे के कारण असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं _खंभों में लगी बंद लाइट पर्याप्त लाइट लगाने की आवश्यकता है।
निराश्रितों के लिए शिविर पुनः प्रारंभ _जब से भाजपा सरकार आई है, निराश्रितों को वार्ड में शिविर लगा कर पैसे वितरण होना बंद कर दिया गया है। आयुक्त से जल्द से जल्द शिविर पुनः प्रारंभ करने की मांग की गई है।
सड़क मरम्मत _शहर के भीतरी और आउटर क्षेत्र की सड़कें दो माह नहीं हुए और सड़कों की पोल खुल चुकी है। आयुक्त से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई है।

गंदे पानी की समस्या _शहरी क्षेत्र में गंदे पानी आने की शिकायत मिलती आई है। आयुक्त से फिल्टर प्लांट में इस्तमाल में लाए जाने वाले एलम की समय समय पर जांच सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
निस्तारी के लिए तालाब की सफाई _आज भी लोग निस्तारी के लिए तालाब जाते हैं जहां पानी से बदबू और जलकुंभी बढ़ जाने सहित पचरी में गंदगी का आलम है। आयुक्त से आवश्यक स्वच्छता तथा दावाई के छिड़काव करने की मांग की गई है।
सफाई व्यवस्था _ शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने आवश्यक कदम उठाने कहा गया है ताकि बरसात के दिनों में बीमारियों का खतरा कम किया जा सके।
पिछले कार्यकाल का मानदेय एवं भत्ता _ पूर्व पार्षदों का पिछले कार्यकाल का मानदेय एवं भत्ता अब तक नहीं मिला है। आयुक्त से जल्द से जल्द जारी करने की मांग की गई है।
सफाईकर्मी और महिला समूहों का भुगतान _सफाईकर्मी सहित पिछले कार्यकाल के महिला समूहों को आठ माह की राशि बकाया है। आयुक्त से पृथक किए गए महिला समूहों का भुगतान किए जाने की मांग की गई है।
पशु मालिकों की पहचान और हिदायत _ पशु मालिकों को जागरूक करना और उन्हें अपने मवेशियों की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करना।
मवेशियों की सुरक्षा और जन सुरक्षा _आयुक्त से कहा गया कि गौठान योजना बंद होने से शहर की सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा बढ़ गया है, जिससे वाहन हादसे और मवेशियों की मृत्यु की घटनाएं आम हो गई हैं।




