मानव तस्करी का हुआ खुलासा, 16 साल की नाबालिका को दिल्ली में बेचा

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्रामीण इलाकों में मानव तस्करी के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। साफ मामला सीतापुर पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाकर उसको बेचने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

नाबालिग लड़की के परिजन जब सीतापुर पुलिस थाने पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव पेटला की एक युवती ने एक साल पहले उन्ही की बेटी को दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम से ले जाकर वहाँ बेच दिया। लंबे समय से बेटी से कोई संपर्क नहीं हो रहा था, परन्तु हाल ही में वर्षो के पश्चात जब संपर्क हुआ, तो नाबालिग ने स्वयं  को उत्तराखंड  राज्य के देहरादून में होने की बात बताई। नाबालिग ने फोन पर रोते हुए अपने परिजनों से उसे वापस छुड़ाने की गुहार लगाई।

नाबालिग के परिजन ‘पथ प्रदर्शक संस्था’ की सहायता से सीतापुर थाने पहुंचे और अपनी बेटी को छुड़ाने की फरियाद लगाई। उन्होंने बताया कि बेटी को धोखे से पहले दिल्ली में ले जाया गया और अब वह देहरादून में किसी के कब्जे में है।
सीतापुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सीतापुर थाना प्रभारी (TI) ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नाबालिग लड़की को छुड़ाने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी और हर संभव प्रयत्न किया जाएगा।

सरगुजा जिले के कई ग्रामीण इलाकों से लगातार नाबालिग लड़कियों को नौकरी, शादी या शिक्षा का झांसा देकर बड़े-बड़े  शहरों में बेचने के मुद्दे सामने आ रहे हैं। यह मामला भी उसी मानव तस्करी नेटवर्क की एक कड़ी माना जा रहा है, जो ग्राम की भोली-भाली बच्चियों को शिकार बनाते जा रहा है। परिजनों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस से मांग की है कि तस्करी के इस नेटवर्क का शीघ्र ही पर्दाफास कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा अन्य बच्चियों को इस जाल में फंसने से बचाया जा सके।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।