बिलासपुर : एक तरफ छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलवादियों के विरुद्ध सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी किया है। वहीं आज दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ झारखण्ड बॉर्डर पर नक्सलवादियों ने तांडव मचा रखा है। नक्सलवादियों ने एक बार फिर से विकास कार्य को रोकने का प्रसाय करते हुए एक बेकसूर मुंशी की हत्या कर दी है और सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया है। यह बता दें, नक्सलवादियों ने छत्तीसगढ़ राज्य और झारखंड की सीमा पर बलरामपुर से लगे महुआडांड पुलिस थाना क्षेत्र के गांव ओरसापाठ में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ड्यूटी पर तैनात मुंशी की बेरहमी से कत्ल कर दिया और वहां खड़ी JCB वाहन को जला डाला। इस घटना के बाद उस इलाके में सनसनी फैल गई है। साथ ही अब बलरामपुर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक मुंशी के लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच में जुट गई है।
Breaking News



