भूपेश बघेल की नामांकन रैली में नीरज कन्नौजे समर्थकों का वर्चस्व

राजनांदगांव । कांग्रेस के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भूपेश बघेल की रैली और नामांकन के दौरान 02 अप्रेल को कांग्रेस की युवा नेता नीरज कन्नौजे के समर्थकों की सक्रियता देखी गई।

लोकसभा क्षेत्र के चारों जिले और आठो विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहुंचे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली सभा नामांकन के दौरान बढ़ चढ़कर उपस्थिति दी। इनमें भी नीरज कन्नौजे के नेतृत्व में उनके समर्थक जोश खरोश के साथ भूपेश बघेल जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाये।

श्री कन्नौज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जोश खरोश देखकर भूपेश बघेल बार-बार आकर्षित होते रहे और उनके चेहरे पर विजयी मुस्कान दिखने लगी थी। इस दौरान नीरज कन्नौजे के साथ प्रमुख रूप प्रदीप यादव, नरेंद्र गणवीर, दीपक सोनी, यासीन खान, सोनू साहू, हर्ष दुबे, रोशन सिन्हा, पारस गुप्ता, जावेद, अमन, मोनू, सहदेव, सुरेंद्र मंडावी, शेखर नामदेव आदि उपस्थित थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।