मोदी लहर में सांसद संतोष पांडे की दूसरी बार जीत अटल होगी – लीलाधर साहू

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लीलाधर साहू ने सांसद संतोष पांडे को लोकसभा की लगातार दूसरी बार टिकट मिलने पर हृदय से बधाई दी है साथ ही उन्हें भारी बहुमत से जीतने की शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार की विकास योजनाओं से जनता गदगद है और केंद्र में स्थाई सरकार चुनने के लिए मन बना चुकी है।

कांग्रेस को सोचना पड़ रहा है कि श्री पांडे के मुकाबले किसको चुनाव लड़ाया जाए उनमें प्रत्याशियों का सूखा पड़ा हुआ दिख रहा है तभी तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नांदगांव से लड़ने की खबर अखबारों की सुर्खियों में आ रही है। जैसे राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में गिरीश देवांगन की करारी हार डॉ. रमन सिंह के हाथों हुई वैसे ही भूपेश बघेल की करारी हार श्री पांडे के हाथों होगी अगर यकीन नहीं आता तो यहां से तो श्री बघेल यहां से उम्मीदवारी करके देख ले यह उनकी यह भाजपा की ओर से चुनौती है।

श्री साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस के 50 साल के शासनकाल में देश कबका विकसित हो चुका होता। लेकिन भ्रष्टाचार ने देश को विकासशील तो दूर पिछड़े ही बनाए रखा था। 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार केंद्र में बैठी तब से देश तेजी से विकास करते हुए विकासशील कर रहा है। भाजपा का सपना देश के हर राज्य में डबल इंजन की यानी भाजपा की सरकार रहते हुए पूरे देश को विकसित किया जाए।

इसके लिए मुहिम शुरू हो चुकी है। जिसमें जनता का सहभागी होना आवश्यक है। जनता से उम्मीद है कि वह कांग्रेस को मजबूत विपक्ष के लायक भी मत छोड़े ताकि वह विपक्ष में रहकर विकास निर्माण कार्यों में देश की विकास में बाधा बनती रहे। भाजपा को निर्वाध रूप से सेवा का मौका देने के लिए 450 से ज्यादा जितना जरूरी है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।