हिंदू हृदय सम्राट संत शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज अंधेरे में – शिव वर्मा

राजनंदगांव : नगर निगम के पूर्व सभापति शिव वर्मा ने एक  बयान जारी कर कहा कि निगम प्रशासन की उदासीनता तथा महापौर की निष्क्रियता के कारण हिन्दू हृदय  सम्राट संत शिरोमणि शिवाजी महाराज अंधेरे में है। उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापना 1 वर्ष होने जा रहे हैं परंतु इस 1 साल में न  निगम प्रशासन एवं महापौर को पलट कर देखने का समय नहीं मिला। भारत के वीर सपूतों में से एक श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में सभी जानते हैं।

बहुत से लोग इन्हें हिंदू हृदय सम्राट कहते हैं तो कुछ लोग इन्हें मराठा गौरव कहते हैं। जबकि वे भारतीय गणराज्य के महानायक थे। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था। उन्होंने 1674 की ग्रीष्म ऋतु में शिवाजी ने धूमधाम से सियासन पर बैठकर स्वराज प्रभुसता की नीव रखी। दबी कुचली हिंदुओं को एकजुट किया।

श्री वर्मा ने आगे कहा कि निगम प्रशासन की उदासीनता और महापौर के निष्क्रियता के कारण हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज का मूर्ति अंधेरे में है जहां पर इनका मूर्ति लगाया गया वहां पर दिनभर गाय बकरी कुत्ता घूम रहा है। सुरक्षा नहीं होने के कारण मूर्ति भी असुरक्षित है। निगम प्रशासन इसके लिए ठोस पहल करने के बजाय इधर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया। निगम में बैठे महापौर सिर्फ मूर्ति लगते तक ताम-झाम किया  फिर उसके बाद पलट कर नहीं देखा एक साल तक और पिछले बार स्थापना 19 फरवरी को होना था उसे भी नजर अंदाज कर दूसरे दिन किया गया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।