राजनंदगांव । जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा उन्होंने कहा कि भारत संकल्प यात्रा के के तहत सरकार योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह यात्रा के माध्यम से समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है। उसे अपनी योजनाओं से जोड़ रही है। भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजनाओं के लाभ से नहीं छूटना चाहिए।
कई बार जागरूकता क्या भाव में पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचने को सरकार अपना दायित्व समझते हुए इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव और शहर शहर पहुंच रही है। मोदी की गारंटी से वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलने से गरीबो का मुक्त इलाज सुनिश्चित होगा। अब आयुष्मान कार्ड से 10 लख रुपए तक इलाज की भी तैयारी चल रही है।
हर घर में शौचालय, गैस और आवास की सुविधा दी गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान महिला एवं बाल विकास के स्टाइल में बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया एवं सुपोषण टोकरी देकर महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम संपन्न कराया गया। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजना का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए आम जनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का संकल्प 2047 में भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में रहे। साथ ही अपने द्वारा निर्मित सामग्री का ही उपयोग करें तथा उत्पादन कर अपने देश में ही इसके व्यापार करें।





