राजनांदगांव : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर दक्षिण के अध्यक्ष नदीम बडगुजर ने छत्तीसगढ़ के वार्षिक बजट 2024 – 25 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वार्षिक बजट से सभी वर्ग खुशहाल होंगे।
नदीम बडगूजर ने आगे कहा कि, प्रदेश सरकार की बजट को विकसित छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर बजट है। समग्र विकास के लिए इस बजट में हर पहलु को ध्यान दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी, पेयजल अधोसंरचना सहित समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिंता की गई है। विकास के माध्यम से हर क्षेत्र में तस्वीर व तकदीर बदलेंगे।यह बजट मोदी जी की गारंटी है।
इस बजट में समाज के हर वर्ग की चिंता की गई है। इस परिकल्पना के साथ हम विकास की हर संभावाओं के लिए जुटेंगे। यह बजट तकनीकी संसाधनों को प्रोत्साहित कराने वाला होगा। जिससे हम नवीन संसाधनों के साथ विकास के नए आयामों को छू पाएंगे। बुनियादी ढांचे के विकास के साथ जनता पर किसी प्रकार का कोई भार नहीं होगा ।





