साय सरकार का पहला बजट झूठ का पुलिंदा – भागवत साहू

राजनांदगांव : जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने झूठी चुनावी घोषणा करके छत्तीसगढ़ की सत्ता हाथयाने आने वाली भाजपा को सालाना बजट के बहाने एक बार फिर झूठ की पुड़िया छोड़ने का मौका मिल गया है। जनता पहले ही धोखा खा चुकी है अब और धोखा नहीं खाना चाहती है।

सामने लोकसभा चुनाव है और लोकसभा चुनाव को जितने का लक्ष्य बनाते हुए भाजपा ने अपने बजट में तरह-तरह का प्रावधान रखा है  जिनमें अधिकतर प्रावधान आम आदमी की समझ से बाहर है। राजनांदगांव जिले को कोई बहुत बड़ी सौगात इस बजट में नहीं दिए। ट्रामा सेंटर खोलने के अलावा एमआई की और सर्व सुविधा युक्त कैंसर यूनिट की जरूर को ध्यान में नहीं रखा गया है।

जबकि कांग्रेस इसके लिए प्रयासरत थी जिन राजनांदगांव से अलग हुए एमसी और केसीजी जिला में कलेक्ट्रेड भवन बनाने के लिए घोषणा की गई है वह बहुत बड़ी घोषणा नहीं है। असल काम तो कांग्रेस की कांग्रेस की सरकार ने कर दिखाया है जो इन्हें जिला बनाने की जरूरत थी वह पूरी हो गई है।

भागवत साहू ने आगे कहा कि महतारी वंदन योजना में महिलाओं से धोखा किया गया है। अधिकतर महिलाएं क्राइटेरिया से बाहर हो रही है। जबकि सभी विवाहित महिलाओं के 1000 रुपये देने की बात कही गई थी। यह धोखा नहीं तो और क्या है। कमोवेश अन्य विषयों को लेकर छलावा किया गया है जो अनुचित है जनता इसका जवाब लोकसभा चुनाव में आवश्यक रूप से देने वाली है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।