राजनांदगांव : कलेक्टर संजय अग्रवाल एवम् जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहरे एवं उनकी टीम के द्वारा जिले में संचालित पी एम श्री स्कूलों का निरीक्षण किया गया l इस योजना के तहत जिले में सात स्कूलों का संचालन किया जा रहा है l
इन स्कूलों का उद्देश्य सिर्फ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण, अध्ययन और सज्ञानात्मक विकास होगा बल्कि कौशल की जरूरतों के अनुरूप समग्र और पूर्ण विकसित नागरिकों का निर्माण करना है । उसी कड़ी में डीएमसी सतीश ब्यौहरे ने पीएमश्री स्कूलो के क्रियान्वयन में कसावट एवं निरीक्षण हेतु पी एमश्री स्कूल अमलीडीह डोंगरगांव , पीएमश्री स्कूल मोर कुटुम विकासखंड छुरिया, पीएम श्री स्कूल डुन्डेरा एवम् पीएम श्री स्कूल कंडरापारा विकास खण्ड डोगरगढ़ का निरीक्षण किया।
सभी संस्था प्रमुखों को कहा कि पीएम राइज स्कूल की गरिमा व प्रतिष्ठा के लिए जरूरी है कि यहां का शैक्षणिक स्टाफ समय पर आए और कक्षाओं का वास्तविक संचालन हो एवम् छात्र निर्धारित यूनिफॉर्म पर आए उन्होंने आगे कहा कि यहां का शैक्षणिक गुणवत्ता का स्तर केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय तथा नामचीन प्राइवेट स्कूलों की तरह होना चाहिए l
शासन से प्राप्त राशि का उपयोग 10 फरवरी तक पूर्ण करने की समझाईश दी गई एवं बीईओ बीआरसी को निर्देशित किया गया कि समय सीमा में लक्ष्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एपीसी मो० रफीक अंसारी एवं आदर्श वासनिक उपस्थित रहे।





