रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रेन और ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा हो गया। बता दे की मालगाड़ी उसी पटरी पर आ गई जिस पटरी पर पहले से ट्रैक्टर मौजूद था। हादसे के बाद रेलवे कर्मचारी अब ट्रैक्टर को हटाने का काम कर रहे हैं। राजधानी रायपुर स्टेशन के आस-पास पटरियों पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। बता दे की जिस ट्रैक्टर से ट्रेन टकराई वह दरअसल रेलवे के काम पर ही लगा हुआ था।
राजधानी रायपुर के फाफाडीह में बड़ा हादसा टलतलका गया। जिसकी वजह से 20 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 65 से अधिक ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 9 मई से रायपुर में ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जाएगा। 9 मई से रायपुर से होकर सभी ट्रेनें चलने लगेंगी।
ट्रैक्टर के पहिए बदलकर ट्रैक्टर को ट्रेन के ट्रैक पर चलाने का काम किया जा रहा था। जिस ट्रैक पर ट्रैक्टर था वही मालगाड़ी आ गई जिस वजह से दोनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आपको बता दे की राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके से गुजरने वाली वॉल्टेयर लाइन पर हुआ है।




