आज छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम होगी बारिश.. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन भर की तेज गर्मी के बाद शाम होते ही गरज-चमक और आंधी/तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में नर्म और शुष्क हवाओं का आगमन जारी है। जिसके चलते अभी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।



मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से बहुत अधिक मात्रा में नमी का आगमन जारी है और दक्षिण से आ रही हवाओं ने छत्तीसगढ़ के तापमान को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने बताया की आज छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। और साथ ही छत्तीसगढ़ के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना जताई गई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।