छत्तीगढ़ राज्य पोल्ट्री किसान संघ
दुर्ग : पोल्ट्री किसान संघ के द्वारा 27 सितंबर को
कुर्मी भवन दुर्ग में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित किया गया जिसमें सभी जिले के पोल्ट्री किसान उपस्थिति थे जिसमें यह चर्चा हुई कि पोल्ट्री व्यवसाय में लंबे समय से हो रहे नुकसान पर विस्तृत चर्चा हुई।जिसके इंटीग्रेशन कंपनी के द्वारा किए जा रहे शोषण से निजात पाने पर निम्न बिंदुओं पर सभी की सहमति से विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया जिसका विवरण निम्न अनुसार है।
1.प्रोडक्शन कॉस्ट मिनिमम ₹95 किया जाए!
2.ग्रूविंग चार्ज प्रति किलो ₹15 किया जाए!
3.FCR 1.8 प्रतिकिलो किया जाए।
4.सुपरविजन चार्ज समाप्त किया जाए!
5.एकदिवसीय चूजा न्यूनतम वजन 45 ग्राम से कम ना हो।
6..दाना मापदंड के हिसाब से सही होना चाहिए, दाना का क्वालिटी हर माह में लैब में टेस्ट होना चाहिए।
7.मिनिमम एमएसपी ₹6 प्रति किलो होना चाहिए ।
अतः सभी इंटीग्रेशन कंपनियों के प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ पोल्ट्री किसान संघ के द्वारा बैठक 30 सितंबर शुक्रवार को होटल आमंत्रण जी रोड सुपेला में दोपहर 1:00 बजे आयोजित किया गया है।
जिसमें सभी इंटीग्रेशन कंपनी की छतीसगढ़ प्रमुख की उपस्थिति अनिवार्य है जिसमें ऊपर लिखित मांगों पर अपनी सहमति प्रदान करें। 30 तारीख के बैठक में अगर हमारी माँगो पर सकारात्मक पहल नही होती है तो 1अक्टूबर से प्रदेश स्तर पर सभी पोल्ट्री किसान भाइयों के सहमति से चीक्स प्लेसमेंट का विरोध किया जाएगा।





