ट्रेलर की चपेट में आने से चाची की मौत, भतीजी की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा : आज सुबह नैशनल हाइवे (NH49) पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार महिला और बच्ची को ठोकर मर दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, और वहीं 14 साल की छात्रा गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा जिला जेल के पीछे की है। आपको बता दे की आरोपी ट्रेलर चालक मौका पाकर फरार हो गया। मृतक महिला जांजगीर के वार्ड 6 बीडी महंत की निवासी थी।

थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया आज सुबह 7.30 बजे महिला नवदानी सराफ (28वर्ष) भतीजी वैष्णवी को छोड़ने के लिए स्कूल जा रही थी। वैष्णवी केंद्रीय विद्यालय जांजगीर में कक्षा 8वीं में पढ़ती है। आज उसकी भतीजी का स्कूल वैन नहीं आया, इसलिए उसकी चाची स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रही थी।

(NH49) पर तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया और 60 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में मौके पर ही चाची की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं भतीजी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।