बलौदाबाजार-भाटापारा : युवक स्कूटी में शराब लेकर जा रहे स्मगलर को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम सुरखी बाईपास के पास पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में बताया यह कार्यवाही मुखबिर की जानकारी पर की गई है। सप्लायर 2 पेटी देसी मसाला शराब ले जाते पकड़ा गया है।
पुलिस के पूछताछ में आरोपी अपना नाम कमल देवांगन (28 वर्ष) निवासी के.के.वार्ड भाटापारा बताया। पुलिस ने कार्रवाई में मोटर साईकिल (CG22V8381 ) जब्त की है। आगे की कार्रवाई करते आरोपी को जेल भेजा दिया गया। आपको बता दें, अपराधों और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पेट्रोलिंग व गश्त को मुस्तैदी पूर्वक करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व तस्दीक करने निर्देशित किया गया है। इस कड़ी में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही इलाको में अभी मुखबिरों को सक्रीय किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
कमल देवांगन (28 वर्ष) के.के.वार्ड भाटापारा शहर निवासी




