मुख्यमंत्री ने गौमुत्र खरीदकर गोमुत्र योजना का शुभारम्भ किया
जामगांव एम /पाटन विधानसभा मे आने वाले ग्राम पंचायत करसा के गोठान में हरेली तिहार व कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम मुख्यमंत्री द्वारा विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण किया गया वही छत्तीसगढ महतारी रथ का शुभारम्भ भी किया गया ।साथ ही गेडी बाल जो नया खेल है उसका शुभारम्भ भी मुख्य के हाथो हुआ ।
गौमुत्र खरीदी की शुरुआत पांच लीटर गौ मुत्र खरीदी की शुरुआत बीस रुपये में खरीद कर किया । वही समुह की महिलाओं ने एक लीटर गोमुत्र के अर्क को 100 रुपये में मुख्यमंत्री को बेचा । बीते सल में गोठानो के माध्यम से 75 लाख क्विंटल गोबर खरीदी का कार्य किया । इस बार अधिकांश जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। कहीं कहीं दिक्कत भी है।
कहीं कहीं पानी की मांग है। उसे जिला कलेक्टर को दुर करने की बात कही उपस्थित दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि पानी की मांग पर तादुला बांध से पानी किसानों के लिए छोड़ दिया गया है ।हमारी सरकार किसान की सरकार है। गरीबों की सरकार है। किसानों की आय बढ़ाने हमने निरंतर कार्य किया।इस साल 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा।इस साल का लक्ष्य 110 लाख मीट्रिक टन है। अब शहरों से गांवों की ओर पलायन हो रहा है। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग जिन किसानों ने किया, वे इसके लाभ से परिचित हो गए हैं।जैविक खाद का प्रयोग बीमारियों से भी बचाता है।हमें लगातार जैविक खेती की ओर बढ़ना है। साथ ही आजीविका भी बढ़ानी है। गांधी जी कहते थे कि गोमाता बहुत उपयोगी हैं। हम इससे पूरा लाभ हितग्राहियों को दे रहे हैं। तेल पेराई का काम स्थानीय रूप से हो रहा है।समूह की महिलाएं सरसों तेल बना रही हैं। शुद्ध तेल है। अच्छा खासा आय समूह की महिलाएं हासिल कर रही हैं। जहां सुगंधित धान बो रहे हैं।
वहां हालर मिल लग जायेगा और लोगों को वही से पैंकिग करके चांवल बेचा जाय । एक एकड़ जमीन जोतने में 12 किमी चलना होता है।आज इसके लिए बैटरी चलित कल्टीवेटर लांच किया।अब इससे काम आसान हो जाएगा।सरकार इसके लिए सब्सिडी देगी। एक दिन में इससे 5 एकड़ खेत जोतना सम्भव होगा।ड्रोन का उपयोग दवा छिड़काव के लिए करेंगे।
आज के बच्चे ड्रोन देखेंगे।इससे ये भी पता चल जाएगा कि कहां छिड़काव नहीं हुआ। एग्रो एम्बुलेंस में आपको फसल की समस्या पता चलेगी और तुरंत इसका समाधान भी हो जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव में भी लोग अंग्रेजी समझते हैं। बैटरी चलित कल्टीवेटर जो लगाया गया है। मैंने सुझाया है कि इसका नाम बुलट्रैक होगा।
स्वागत भाषण जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने दी। मंच संचालन अश्वनी साहू ने किया।उत्तर पाटन क्षेत्र के 102 लोगो ने जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश किया। जिसमे प्रमुख रूप से कल्याण साहू, डुलेश्वर साहू, कोमल साहू,डिकु सोनकर, ईश्वर सोनकर, राज सोनकर, गनपत बघेल,राजेश चतुर्वेदी, मोहन कुर्रे, मुकेश कुर्रे, राज गायकवाड़, रघुनाथ साहू,धर्मेंद्र ठाकुर, कमल सिंगौर आदि है।पाटन क्षेत्र के पंद्रह उन्नत किसानों का सम्मान भी किया गया जिन्होंने खेती को उन्नत तरीके करते हुए लाभ कमा रहे है जिनमें प्रमुख रुप से सेलुद से बसंत चद्राकर जमराव से शत्रुहन साहु करसा से संजय तिवारी व अन्य कृषक थे ।
मौके पर प्रमुख रूप से डाँ किरणमयी नायक, दिलिप लहरिया ,जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ,OSD आशीष वर्मा जी, OSD मनीष बंछोर जी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहु ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा ,जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा ,राजेन्द्र साहु, जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी ,कौशल चंद्राकर, जय श्री वर्मा ,जनपद सदस्य डाकेश्वरी धनकर, राकेश ठाकुर, खिलेश मारकंडे ,मोनु साहु, पुरुषोत्तम तिवारी, राजेश ठाकुर त्रिभुवन यदु पवन पटेल सोहन वर्मा कार्तिक साहु ,किरण चंद्राकर ,धर्मेन्द्र वर्मा ,बल्लू राय, अजय राजपुत, नरेन्द्र बंछोर ,रुपेन्द्र शुक्ला ,उर्वशी वर्मा, हेमंत देवाँगन, करसा सरपंच देवेन्द्र साहु ,सीताराम वर्मा, रवि वर्मा हरिओम चंद्राकर पेमिन वर्मा संजय यदु भागवत बंछोर ,खुबीराम सोनकर ,नारायण मारकंडे खिलावन वर्मा, तारेन्द्र नेताम ,चद्रभुषण कौशल ,रंजीता तिवारी ,खेमलाल साहू ,राजेश साहू ,आस्था वर्मा, हरिओम, राम खिलावन चंद्राकर, संजय तिवारी ,रुपचंद साहु ,रमन टिकरिहा,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, संजय यदु जी ,देव कुमार, निषाद,हरीश ठाकुर, धर्मेंद्र साहू,पंकज चन्द्राकर, ललित सिन्हा,लोचन यादव, ,रूपेश चन्द्राकर,लोकेश साहू, संतोषी तिवारी, किरण चन्द्राकर सहित अन्य उपस्थित थे।





