शाला नायक बने युवराज वर्मा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

लक्ष्मीबाई हायर सेकंडरी स्कूल रानीतराई के शाला नायक (छात्र प्रतिनिधि) बने युवराज वर्मा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई।

रानीतराई- दक्षिण पाटन के हृदय स्थल रानीतराई के लक्ष्मीबाई हायर सेकंडरी विद्यालय में छात्रसंघ का मनोनयन किया गया है जिसमें रानीतराई निवासी युवराज वर्मा पिता गोपी वर्मा निवासी रानीतराई को छात्र प्रतिनिधि का दायित्व मिला है युवराज वर्मा कृषि संकाय के विद्यार्थी हैं , युवराज के छात्र प्रतिनिधि घोषित होने पर जिलापंचायत उपाध्यक्ष माननीय श्री अशोक साहू जिला पंचायत उपाध्याय दुर्ग , जनपद पंचायत पाटन सभापति माननीय श्री रमन सिंह टिकरिहा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) के अध्यक्ष माननीय श्री राजेश ठाकुर एवमं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री आयुष टिकरिहा जी ने बधाई देकर युवराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है एवं छात्र प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है की विद्यालय में बेहतर शिक्षा व्यवस्था की स्थापना में माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन से कहीं कोई कमी नहीं आयेगी ।

युवराज़ के छात्र प्रतिनिधि बनने पर युवा कांग्रेस नेता शब्बीर खान , निखिल साहू, युवराज़ साहू , सौरभ वर्मा, युगल किशोर सेन, युवराज़ निर्मलकर, ने खुशियां जाहिर कर बधाई देकर उज्ज्वलमय भविष्य की कामना की है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।