गरियाबंद पुलिस ने जाने गुमशुदा युवक को कहां से किया बरामद …पढ़ें खबरें विस्तार से

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद – दिनांक 22.05.22 को सूचक थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पुत्र गुमशुदा अनिल कुमार विश्वकर्मा दिनांक 12.11.2021 के सुबह 08.00 बजे लगभग घर से बिना बताये कही चला गया है, जिसका आसपास व रिश्तेदारो में पता किया गया, कोई पता नही चल पाया है। थाना पाण्डुका में गुम इंसान क्रमांक 09/2022 कायम कर पतासाजी में लिया गया।

पतासाजी दौरान सोशल मीडिया व्हाट्सएप वीडियो के माध्यम से थाना पांडुका पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पांडुका के द्वारा पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री जे आर ठाकुर एवं श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को घटना के संबंध में जानकारी दी गई । मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के द्वारा थाना प्रभारी पांडुका को निर्देशित कर टीम गठित कर कोलकाता रवाना किया गया ।

कोलकाता में सुधांशु घोस नाम के व्यक्ति द्वारा गुमशुदा को सकुशल रखा गया था, जिसे थाना पाण्डुका पुलिस टीम द्वारा सकुशल दिनांक 29.05.2022 को दस्तयाब कर परिवार को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पाण्डुका उप निरीक्षकण भूषण चंद्राकर, प्रआर0 372 नारायण राजपूत, आरक्षक क्रमांक 168 गंगाधर सिन्हा का कार्य सराहनीय रहा।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।