हाथियों ने किया मक्का की फसलों को तबाह, बना दहशत का माहौल

धमतरी : जिले में कुछ दिनों से हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। इस दौरान तीन दिन पूर्व हाथियों का दल उड़ीसा सीमा से लगे हुए जिले के अंतिम छोर बोराई घुटकेल क्षेत्र तक पहुंचा था। और किसानों की मक्का फसलों को हाथियों के दल ने रौंदकर पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

घटना के बाद 15 से 20 हाथियों का दल बहीगांव सीएफ कैंप के आसपास टाइगर रिजर्व कंपार्टमेंट 309 में पहुंचा है। आस-पास के गांव में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क भी किया जा रहा है। बता दे की देर रात मारियामारी में हाथियों के दल ने किसानों की 15 एकड़ में लगाई गई धान एवं मक्के की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया।

वन विभाग की टीम ने लगातार हाथियों की निगरानी में लगी है। इंटरनेट मीडिया में हाथियों के दल से संबंधित वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 15 से 20 हाथियों का दल नदी में अपनी प्यास बुझाते दिख रहे हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।