
तहसील साहू संघ मातन के युवा प्रकोष्ठ युवा साथी गोपेश साहू एवं सालिक साहू के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं द्वारा आज भक्त माता कर्मा के जयंती महोत्सव एवं आदर्श विवाह के के अवसर में बाइक रैली युवाओं के द्वारा पाटन के स्वामी आत्मानंद चौक से शुरू हुआ जिसमें प्रमुख रुप से जिला कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू , जिलाध्यक्ष श्री राजेश साहू ,श्री नंदलाल साहू, पूरन साहू,जिला से श्री यतीस साहू सहित सामाजिक पदाधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पाटन नगर को भ्रमण करते हुए तेलीगुंडारा खर्रा में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं कर्मा महोत्सव में समापन किया गया ।





